Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा गिरफ्तार, जानिए किस आरोप में हुआ एक्शन

गुजरात पुलिस ने भरूच मनरेगा घोटाले के आरोप में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक परियोजना प्रबंधक प्रतीक उदय सिंह चौधरी की शिकायत ने पुलिस से शिकायत की थी।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 27, 2025 18:47
Congress, Congress gujarat, Congress party, Gujarat News, Latest News, कांग्रेस, कांग्रेस गुजरात, कांग्रेस पार्टी, गुजरात समाचार, ताजा समाचार
गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा

गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर भरूच मनरेगा घोटाले के आरोप में एक्शन हुआ है। गुरुवार रात पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की है। इस मामले में हांसोट टीडीओ ऑफिस के संविदा कर्मचारी राजेश टेलर को भी गिरफ्तार किया गया है।

56 गांवों में करीब 7.30 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला

इस मामले में सहायक परियोजना प्रबंधक प्रतीक उदय सिंह चौधरी की शिकायत ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि भरूच जिले के आमोद, जंबूसर और हांसोट तालुका के 56 गांवों में करीब 7.30 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला किया गया है। इस घोटाले में गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा सहित कई अन्य भी आरोपी हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

प्रतीक उदय सिंह चौधरी का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। फिलहाल ने मामले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा और राजेश टेलर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे घोटाले में दो फर्मों पर पार्टनर होने का आरोप हीरा जोटवा पर लगा है। पुलिस जांच में आरोप सही भी पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य फर्मों के भी मालिकों की जांच चल रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में कई और बड़े लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। कार्रवाई सरकार के चहेतों पर होनी चाहिए, लेकिन उल्टा विपक्षी दलों के नेताओं को फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।

First published on: Jun 27, 2025 06:06 PM