Gujarat: अब आसान होगा अहमदाबाद से मालिया तक सफर; मुख्यमंत्री ने दी 800 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

गुजरात के अहमदाबाद-वीरमगाम-मालिया के 6 लेन रोड प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंजूरी दे दी है। इससे अहमदाबाद से मालिया तक सफर आसान हो जाएगा।

Gujarat Road Project

गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस दौरान राज्य सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दे रही है। इसी के तहत राज्य में जल्द ही अहमदाबाद-वीरमगाम-मालिया 6 लेन रोड प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 800 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके साथ ही राज्य भर की खास सड़कों के विकास के लिए 247.35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

विज्ञापन

6 लेन रोड को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में गुजरात राज्य सड़क विकास निगम (GSRDC) की समीक्षा बैठक में कई रोड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसमें अहमदाबाद-वीरमगाम-मालिया रोड के शांतिपुरा से खोरज सेक्शन को 6 लेन बनाने की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य की कई और महत्वपूर्ण सड़कों के विकास के लिए 247.35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा GSRDC की बैठक में कई और जरूरी कामों को मंजूरी मिली। इसमें वटमान-पिपली रोड पर श्री भेटडिया दादा मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर एक नया वाहन अंडरपास (13.61 करोड़ रुपये की लागत) और पिपली गांव के सामने अंडरपास (15 करोड़ रुपये की लागत) शामिल है।

4 नए अंडरपास को मंजूरी

इसके साथ ही भुज-भचाऊ रोड पर नए 4 वाहन अंडरपास को मंजूरी मिली है। इसमें बीकेटी फैक्ट्री के सामने 27 करोड़ की लागत से बनने वाला एक अंडरपास, धनेटी गांव के पास 17.50 करोड़ की लागत से बनने वाला एक अंडरपास, भदरोई गांव के सामने 14.25 करोड़ की लागत से बनने वाला अंडरपास और दुधई गांव के पास 17 करोड़ की लागत से बनने वाला अंडरपास शामिल हैं। इन सभी अंडरपास के निर्माण में कुल 76 करोड़ रुपये की लागत लगेगी।

विज्ञापन

इन सभी रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लंबी दूरी का सफर आसान और कम हो जाएगा। जिससे लोगों के समय और पैसों की काफी बचत होगी। इसके अलावा सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ