'8 मई के बाद पाकिस्तान ने गुजरात सीमा पर 500 से अधिक ड्रोन भेजे, लेकिन...', BSF Gujarat के IG का बड़ा बयान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने न सिर्फ जम्मू कश्मीर सीमा पर हमले की कोशिश की, बल्कि गुजरात बॉर्डर पर भी ड्रोन भेजे थे। इसे लेकर गुजरात बीएसएफ के आईजी ने बड़ा खुलासा किया है।

Abhishek Pathak

बीएसएफ गुजरात के आईजी अभिषेक पाठक।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद आतंकियों के समर्थन में पाकिस्तानी सेना आई और नापाक हमलों की कोशिश की, लेकिन इंडियन आर्मी ने आसमान में ही उनके ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसे लेकर बीएसएफ गुजरात के आईजी अभिषेक पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

बीएसएफ गुजरात के आईजी अभिषेक पाठक ने गांधीनगर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि इंडियन एयर डिफेंस फोर्स द्वारा 7 मई को पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई आतंकी मारे गए। भारत ने किसी भी सैन्य ठिकानों और नागरिकों को टारगेट नहीं किया। सभी फोर्स को अंदेशा था कि भारत की कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान कोई बड़ा कदम उठा सकता है और हमारे देश के नागरिकों को भी निशाना बना सकता है। इसे लेकर सुरक्षा बलों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

गुजरात सीमा पर पाकिस्तान ने भेजे थे 500 ड्रोन : BSF IG

उन्होंने कहा कि 8 मई के बाद पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, लेकिन इंडियन एयर फोर्स डिफेंस सिस्टम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हमें कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान गुजरात सीमा पर पाकिस्तान द्वारा 500 से अधिक ड्रोन भेजे गए, लेकिन डिफेंस सिस्टम की वजह से किसी भी सुरक्षाकर्मी या नागरिक को कोई हानि नहीं हुई।

विज्ञापन

गुजरात में 800 से अधिक महिला बीएसएफ कर्मी हैं : आईजी अभिषेक पाठक

आईजी अभिषेक पाठक ने आगे कहा कि गुजरात में 800 से अधिक महिला बीएसएफ कर्मी हैं। पूरे ऑपरेशन के दौरान सभी महिला बीएसएफ कर्मियों को सीमा पर तैनात किया गया था। मैं सहायक कमांडेंट अमनदीप और नीति यादव दोनों महिला सहायक कमांडेंट के बारे में बताना चाहता हूं, जिन्होंने कंपनी कमांडेंट के रूप में सबसे चुनौतीपूर्ण क्रीक क्षेत्र में अपनी कंपनियों का नेतृत्व किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ