Yogesh R Patel: BJP विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया 'आतंकवादी'; बाद में माफी मांगी

Yogesh R Patel

Yogesh R Patel: गुजरात के भाजपा विधायक ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘आतंकवादी’ विंग का सदस्य बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए गलत अनुवाद को जिम्मेदार ठहराया। विधायक योगेश आर पटेल (बापजी) ने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय गलती के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था पोस्ट

भाजपा विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए फेसबुक पर गुजराती में एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में कहा गया, “बोस आतंकवादी विंग के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।”

विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो पोस्ट को किया डिलीट

विधायक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जब विवाद बढ़ा और उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने अपने फेसबुक पेज से पोस्ट को डिलीट कर दिया। मामले को लेकर गुजरात आप के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने कहा, “मैं सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी कहने के लिए भाजपा विधायक योगेशभाई की निंदा करता हूं। यह पोस्ट को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं है। भले ही यह गलती से पोस्ट किया गया हो, पटेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”

विज्ञापन

पटेल ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद में त्रुटि के कारण गलत शब्द पोस्ट किए गए।’ उन्होंने कहा, “मेरा अकाउंट संभालने वाले व्यक्ति ने बोस के बारे में एक अंग्रेजी टेक्स्ट लिया और ऑनलाइन अनुवाद करने के बाद इसे मेरे पेज पर डाल दिया। मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ