Gujarat Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने 5वीं लिस्ट जारी की, अब तक 53 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

arvind kejriwal

arvind kejriwal

Gujarat Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव के लिए अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

6 अक्टूबर को जारी की गई थी चौथी लिस्ट

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने छह अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। चौथी लिस्ट में भी 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। बता दें कि पहली बार आम आदमी पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से तीसरी में 10, दूसरी में 9 और पहली लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था।

पार्टी ने 182 विधानसभा सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव के लिए एक के बाद एक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर आप के राष्ट्रीय संजोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और चुनावी वादे कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ