Gujarat: विधायक जिग्नेश मेवानी पर गुंडों ने किया हमला, दलित नेता ने पूर्व गृहमंत्री पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Jignesh Mevani

Jignesh Mevani

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) की वडगाम सीट से दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री प्रदीव सिंह जडेजा पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। बता दें कि मेवानी पर अहमदाबाद में एक जनसभा के दौरान हमला हुआ था। अब जिग्नेश मेवानी की टीम ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया कि हमला राज्य के पूर्व गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के गुंडों ने किया था।

खबरों के मुताबिक जिग्नेश मेवानी और अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हितेंद्र पिथाड़िया सोमवार देर शाम अहमदाबाद के वस्त्रल में नर्मदा अपार्टमेंट में एक बैठक के लिए मौजूद थे। तभी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

हितेंद्र पिथाड़िया ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया कि प्रदीप सिंह जडेजा के गुंडे लाभू देसाई ने जिग्नेश मेवानी पर हमला किया और बैठक को रोकने की कोशिश की।

उन्होंने आगे दावा किया कि हमला पुलिस की मौजूदगी में किया गया। पिथाड़िया ने इस ट्वीट के गुजरात (Gujarat) में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ