उमा भारती ने ज्ञानवापी फैसले का किया स्वागत, कहा- काशी-मथुरा केस कोर्ट के बाहर सुलझाएं

Uma Bharti
विज्ञापन

नई दिल्ली: ज्ञानवापी विवाद में वाराणसी कोर्ट के अहम फैसले के बाद बीजेपी नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि काशी-मथुरा पर मुस्लिम समाज को कोर्ट के बाहर समझौता कर लेना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि ये खुशी का विषय है, लेकिन हमें उत्तेजना का वातावरण नहीं बनाना चाहिए। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना है।

अभी पढ़ें – बिहार: नीतीश सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह का विवादित बयान, कहा- विभाग में कई चोर, मैं उनका सरदार

विज्ञापन

बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि अब जो हालात बन गए हैं उसमें दोनों समुदायों को अच्छी पहल के साथ आगे आना होगा। अयोध्या, मथुरा और काशी हिन्दुओं की आस्था के स्थान हैं। तीनों हिन्दू समाज की मूल आस्था के केन्द्र हैं। कल को ये चीजें सामने आएंगी और आप नहीं रोक पाओगे। इसलिये ये तो पहले ही कर लिया जाना चाहिए था।

बीजेपी ने आगे कहा कि ये लिस्ट खत्म होती इसलिए नहीं दिख रही है क्योंकि अगर तीनों मूल स्थानों का पहले ही समाधान हो जाता। अगर मुस्लिम समुदाय तीनों स्थान अपने आप ही प्रेम से हिंदुओं को सौंप दें तो खुद हिन्दू समाज सारी मस्जिदों की रक्षा करेगा। अयोध्या को पूजा स्थल विधेयक से बाहर तो रखा लेकिन तब तक डिस्प्यूटेड तो मान रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी के साथ ही मथुरा का फैसला भी कोर्ट से बाहर होना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि ‘मैं तो चाहती हूं कि मुस्लिम समाज काशी के साथ ही मथुरा मामले में भी कोर्ट से बाहर समाधान कर ले।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ