---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

AAP Protest Live: प्रदर्शनकारी भाजपा ऑफिस पहुंचे, पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स से टकराव और बवाल

AAP Protest Outside BJP Office Delhi: आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में भाजपा ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने और धरना देने जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सभी इंतजाम भी कर लिए हैं। बैरिकेडिंग करके धारा 144 लगा दी गई है।

---विज्ञापन---

AAP Protest Outside BJP Office Delhi: आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली में BJP ऑफिस के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। AAP मुख्यालय में पार्टी के मंत्री, सांसद, पार्षद और कार्यकर्ताओं जुटे हैं, जिन्हें केजरीवाल संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद सभी BJP दफ्तर की तरफ गिरफ्तारी देने जाएंगे। अरविंद केजरीवाल भी पार्टी के साथ भाजपा ऑफिस कूच कर सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर BJP मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 3 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। धारा 144 भी लागू है। बैरिकेडिंग करके रास्ता ब्लॉक किया गया है। प्रदर्शनकारियों को ऑफिस तक पहुंचने नहीं देने के आदेश हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके अनुसार आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक DDU मार्ग बंद रह सकता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि AAP ने विरोध प्रदर्शन और धरने के लिए कोई परमिशन नहीं ली है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्या है दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके बताया कि आज दिल्लीवासी घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें। आज दीन दयाल उपाध्याय रोड पर आवाजाही बाधित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके जानकारी दी कि दीन दयाल उपाध्याय रोड (DDU), IP मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे आज घर से निकलें तो DDU रोड को इग्नोर करें।

भाजपा को दी गिरफ्तार कराने की चुनौती

बता दें कि स्वाति मालीवाल मारपीट केस में विभव कुमार की गिरफ्तारी ने अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ हो रही कार्रवाई वाले घटनाक्रम को तूल मिला है। AAP ने भाजपा ने ज्यादती करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल का मोहरा बनाकर साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। AAP नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया है। भाजपा को तानाशाह करार देते हुए AAP ने विरोध जताने का ऐलान किया है। भाजपा को अब AAP नेताओं को गिरफ्तार कराने की चुनौती दी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

विरोध प्रदर्शन और धरने पर प्रतिक्रियाएं

अरविंद केजरीवाल और AAP के विरोध प्रदर्शन के ऐलान का शिवसेना (UBT) ने समर्थन किया है। पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा कि मैं केजरीवाल और उनकी पार्टी के इस फैसले का स्वागत करता हूं। आगामी 4 जून को देश की सरकार बदल जाएगी, लेकिन चुनाव के बीच विपक्ष को डराया-धमकाया जा रहा है। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी ऐसा हो रहा है।

वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाला जा रहा है। पहले संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, फिर चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल और अब विभव कुमार, भाजपा लगातार साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी से नफरत करती है। अगर भाजपा को यह है कि वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकती है तो यह बहुत बड़ी गलतफहमी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 19, 2024 11:19 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola