क्या है धारा 163? दिल्ली में की गई लागू, अगले छह दिन नहीं होंगे ये काम

What Is Article 163: पांच अक्टूबर तक दिल्ली के किसी भी इलाके में पांच या इससे अधिक अनधिकृत व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने पर मनाही होगी।

what is article 163, indian constitution, delhi police, delhi police commissioner

Delhi Police Commissioner: देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू की गई है। यहां 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अगले छह दिनों तक ये लागू रहेगी। बता दें पहले इसे धारा 144 के रूप में जाना जाता था। दरअसल, अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में कई अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन और विभिन्न कार्यक्रम रखे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा डूसू चुनाव के नतीजे आने हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बता दें धारा 163 लागू होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर सुरखा बढ़ा दी गई है। 5 अक्टूबर तक दिल्ली के किसी भी इलाके में पांच या इससे अधिक अनधिकृत व्यक्तियों का एक साथ एकत्रित होने पर मनाही होगी। इसके अलावा किसी तरह फायर-आर्म्स, बैनर, लाठी और तलवार आदि लाइसेंसी हथियार के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में धरना आदि देने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन वजहों से लागू की गई धारा 163

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इस बारे में नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक (प्रस्तावित), दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के चुनाव और शाही ईदगाह का मुद्दा समेत अन्य कई मुद्दों पर धरने-प्रदर्शन हो सकते हैं। जिसके चलते दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारों का प्रयोग कर धारा 163 लागू की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ