अबतक AC-पंखे ऑन, गीजर ऑफ; क्यों नहीं आई सर्दी? सामने आया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam : लोग सर्दी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार ठंड नखरे दिखा रही है। अक्टूबर महीना बीतने को है, लेकिन अब भी घरों में पंखे और एससी चल रहे हैं। दिन में गर्मी पड़ रही है। अबतक सर्दी क्यों नहीं आई? इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

imd weather forecast Weather update aaj ka mausam cold wave el nino effect news in hindi

देश का कैसा रहेगा मौसम (File Photo)

Weather Forecast : हर साल अक्टूबर के महीने में ठीकठाक सर्दी पड़ने लगती है, लेकिन इस बार अबतक सर्दी नहीं आई है। दो राज्यों में कहर बरपा कर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ चला गया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे। अनुमान लगाया जा रहा था कि चक्रवात के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सर्दी की देरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

अक्टूबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब भी घरों में एसी और पंखे ऑन हैं और गीजर ऑफ हैं। सुबह-शाम को हल्की-हल्की ठंड का अहसास होता है, लेकिन दिन में अब भी गर्मी पड़ रही है। 15 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान कम होने के बजाये सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लोग पंखा, कूलर और एसी चलाकर सोते हैं। पिछले दिनों मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था कि इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी। सवाल उठता है कि ये भयंकर ठंड कब से पड़ेगी?

विज्ञापन

अबतक क्यों नहीं आई सर्दी?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की आबोहवा तेजी से बिगड़ रही है। वायुमंडल में धूल के कण फैले हुए हैं, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हवा में फैले धूल के कण के चलते सूरज की गर्मी रातों में ऊपर नहीं जा पा रही है, जिससे मौसम ठंडा नहीं हो पा रहा है। स्काईमेट के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक है। ऐसे में दो दशक का सबसे गर्म तापमान अक्टूबर रह सकता है।

विज्ञापन

जानें कब से पड़ेगी ठंड?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले महीने नवंबर के पहले हफ्ते से दिल्ली एनसीआर में सर्दी पड़ने लगेगी, जिससे घरों के पंखे-एसी बंद हो जाएंगे और लोगों को शॉल और स्वेटर पहनना पड़ सकता है। 15 नवंबर के बाद से ठंड तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ेगी, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। साथ ही नवंबर में तापमान भी तेजी से गिरने लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ