IMD का रेड अलर्ट, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में 48 के करीब पहुंचा तापमान

Aaj Ka Mausam : देश में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। स्थिति यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी पसीने छूट रहे हैं। आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव और लू का सिलसिला जारी है। वहीं, कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।

IMD Weather Update Heat Wave Alert

देश में पड़ रही भीषण गर्मी।

Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। देश के सात शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अभी गर्मी और सताएगी। आइए जानते हैं कि लोगों को लू से कब राहत मिलेगी?

विज्ञापन

IMD का रेड अलर्ट

विज्ञापन

आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज से लेकर अगले चार दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम पारा 47.7 डिग्री और पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
शहर अधिकतम तापमान
नजफगढ़ (दिल्ली) 47.8
मुंगेशपुर (दिल्ली) 47.7
आगरा (यूपी) 47.7
दतिया (एमपी) 47.5
नूंह (हरियाणा) 47.2
सिरसा (हरियाणा) 47
पीतमपुरा (दिल्ली) 47

 

इन राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी रहेगा, जहां 23 मई को हीटवेव चलने की संभावना है।

विज्ञापन


मानसून ने दी दस्तक

तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में आज से लेकर 23 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 21 और 22 मई को जमकर बादल बरसेंगे। केरल एवं माहे में बारिश होने के आसार हैं। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में आईएमडी ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, असम और मेघालय में आज जमकर बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ