---विज्ञापन---

देश

राजस्थान समेत 6 राज्यों में चलेगी हीटवेव, आगरा देश में सबसे गर्म, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Heat Wave Alert: देशभर में गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD Weather Update: देशभर में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। IMD ने अगले 5 दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, यूपी, एमपी, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया हैं। इन राज्यों में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी अधिकांश राज्यों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहा। यूपी के आगरा में पारा 46.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी भारत में असम, झारखंड, त्रिपुरा और ओडिशा में उमसभरी गर्मी रहने का अनुमान जताया है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश होगी। वहीं कर्नाटक में दो दिन बाद तेज बारिश होगी।

---विज्ञापन---

19 मई को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को देश के दक्षिण पूर्वी राज्यों में अच्छी बारिश होगी। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, कर्नाटक, असम और मेघालय में बारिश होगी। वहीं पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, एमपी और दिल्ली में हीटवेव चलेगी। वहीं ओडिशा में भी भारी गर्मी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

20 मई को इन राज्यों में चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार और असम में भारी बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा यूपी और राजस्थान में भयंकर हीटवेव चलेगी। इन राज्यांें के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR का मौसम कूल-कूल; कब बरसेंगे बादल और कहां चलेगी Heat Wave? पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

First published on: May 18, 2024 05:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola