बाइक पर आए, पता पूछा, फिर हथियार दिखाकर लूट ली चेन, दिल्ली की पॉश कॉलोनी का CCTV Video वायरल

Delhi Loot CCTV: दिल्ली में लूट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो युवक एक स्कूटी सवार से की चेन तोड़कर फरार हो जाते हैं। इस वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Delhi Loot CCTV

Delhi Loot CCTV

विज्ञापन

Delhi Loot CCTV: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कभी पार्क में तो कभी राह चलते लोगों को लुटेरे लूटकर ले जाते हैं। जिससे पुलिस पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। एक ऐसी ही वारदात मंगलवार को पॉश कॉलोनी विवेक विहार में हुई। जहां दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार से लूट हो गई। लूट की इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर आए दो लुटेरे शख्स को लूटकर ले जाते हैं।

पता पूछने के बहाने रोका 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी से जा रहा है। तभी अचानक दो लड़के बाइक पर आते हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है। उनमें से पीछे बैठा युवक बाइक से उतरता है और स्कूटी सवार से पता पूछने लगता है। थोड़ी देर तक दोनों के बीच बातचीत होती है।

Advertisment

चेन तोड़कर हुआ फरार 

इसके बाद ये युवक बाइक सवार के पास जाता है और वहां से हथियार लेकर लौटता है। इसके बाद वह हथियार की नोक पर शख्स को धमकाता है और गले में पहनी चेन तोड़कर आराम से बाइक पर बैठता है और फरार हो जाता है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 

जिस कॉन्फिडेंस के साथ अपराधी इस वारदात को अंजाम देते हैं, उसे देखकर लगता है कि उनमें पुलिस का भय ही नहीं है। वहीं, इस घटना के बाद शख्स सदमे में है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

किन्नर गैंग का पर्दाफाश 

बता दें कि इन दिनों दिल्ली में एक के बाद एक लूट की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली में ‘किन्नर गैंग’ का खौफ रहा है। एक शख्स ने बताया था कि उसे एक किन्नर ने रोका और बातचीत करने लगा। इसके बाद कुछ और लोग आ गए और उसके सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 100 सीसीटीवी कैमरे तलाशे और मंगलवार को गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ