दिल्ली: जहांगीरपुरी फायरिंग का वीडियो आया सामने, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Jahangirpuri Firing Video: पुलिस के अनुसार इस केस में नरेंद्र, सूरज और 3 अन्य आरोपियों कों गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो से आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं।

सीसीटीवी फुटेज

Jahangirpuri Firing Video: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग का वीडियो सामने आया है। सोमवार को पुलिस की छानबीन में घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है।

विज्ञापन

बता दें इस पूरे हादसे में अभी तक एक युवक की मौत हो चुकी है और 2 लोग बुरी तरह घायल हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ की है। इस घटना में दोनों गुटों के बीच करीब 10 राउंड फायरिंग हुई थी। जिससे पूरा इलाका दशहत में है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दो गुटों के लोग एकत्रित हुए और चला दी गोलियां

पुलिस के अनुसार चंद सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होते हैं और उनके बीच गोलीबारी होती है। बता दें इस वारदात में 4 गोली लगने से दीपक की मौत हुई है और उसके साथी नरेंद्र और एक अन्य घायल हुआ है।

गोली लगते ही गिर पड़ा था दीपक

वीडियो में दिख रहा है कि दीपक और उसका भाई अपने कुछ साथियों समेत 900 वाली गली पार्क के पास खड़े थे। तभी नरेंद्र, सूरज अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए और दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। इसके बाद दोनों गुट एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग में एक गोली दीपक को के गर्दन, एक-एक दोनों पैरों और एक गोली पीठ पर गोली लगी थी।

विज्ञापन

5 लोग अरेस्ट, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

नरेंद्र की पीठ और सूरज को भी दोनों पैरों में गोली लगी है। वारदात के बाद दीपक को उसके भाई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र, सूरज और 3 अन्य आरोपियों कों गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ