बुलेट प्रूफ गाड़ी, SWAT कमांडो...जानें कितनी टाइट रहेगी तहव्वुर राणा की सिक्योरिटी?

तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है और उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। इसलिए दिल्ली में राणा की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राणा की सुरक्षा इतनी चाक चौबंद रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार जाएगा।

Tahawwur Rana

तहव्वुर राणा भारत पहुंचने वाला है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की एक टीम उसे लेकर विशेष विमान से भारत आ रही है। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद भारतीय एजेंसी की टीम राणा को लेकर अमेरिका पहुंची।

विज्ञापन

वहीं भारत आने के बाद राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा और दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत में उसे पेश किया जाएगा। तहव्वुर राणा को लेकर विमान जल्द ही दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरेगा और बुलेट प्रूफ गाड़ी में उसे NIA मुख्यालय ले जाया जाएगा। दिल्ली में राणा की सुरक्षा इतनी टाइट रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

विज्ञापन

बुलेट प्रूफ वाहन से मुख्यालय तक ले जाया जाएगा

बता दें कि तहव्वुर राणा को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसके बाद राणा को बुलेट प्रूफ वाहन से एनआईए मुख्यालय तक ले जाया जाएगा। पालम हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से पहले से ही कंमाडो तैनात किए जा चुके हैं। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पित होने से पहले दिल्ली के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर SWAT कमांडो पहले से तैनात

तहव्वुर राणा को NIA के मुख्यालय तक ले जाने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एयरपोर्ट पर SWAT (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स) कमांडो को पहले ही तैनात कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राणा की बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ ही काफिले में बख्तरबंद गाड़ियां भी रहेंगी। बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ-साथ एक मार्क्समैन गाड़ी को भी स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन

सुरक्षा के लिए मार्क्समैन कार भी रहेगी 

अगर मार्क्समैन कार की बात की जाए तो यह कड़ी सुरक्षा के लिए बख्तरबंद गाड़ी है, जो किसी भी तरह के हमले का सामना कर सकती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकवादियों और गैंगस्टरों सहित उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को अदालतों या एजेंसी कार्यालयों तक ले जाने के लिए किया जाता है।

राणा को उसकी गिरफ्तारी के करीब 16 साल बाद अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है। एनआईए द्वारा उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद उसे वर्चुअली कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर न्यायिक हिरासत में ले लिया जाएगा। पूर्व पाकिस्तानी सैन्यकर्मी को तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा।

विज्ञापन

26/11 हमलों को लेकर की जाएगी पूछताछ

बता दें कि राणा को हिरासत में लेकर 26/11 हमलों के पीछे पाकिस्तानी गवर्नमेंट एलिमेन्ट्स की भूमिका का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी। एनआईए ने राणा पर अपने इमिग्रेशन कंसल्टेंसी बिजनेस के माध्यम से मुंबई की रेकी कराने का आरोप लगाया है। यह रेकी पाकिस्तानी अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली ने की थी, जो इस समय अमेरिकी जेल में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ