नाबालिग के प्यार में कैसे पागल हुई 3 बच्चों की मां? पति-बेटियां छोड़कर रखा हिंदू नाम

Shabnam Shiva Love Story

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक लव स्टोरी आजकल खूब सुर्खियों में है। 2 निकाह करने वाली 26 साल की शबनम 17 साल के शिवा के इश्क में ऐसे पड़ी कि उसने अपने पति तौफीक और 3 बेटियों को छोड़कर शिवा से मंदिर में शादी रचा ली। शादी से पहले उसने धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया।

विज्ञापन

शबनम के पति ने भी उसे तलाक दे दिया और कहा कि जाओ अपनी जिंदगी जी लो। शिवा के मां-बाप ने पंचायत बुलाई तो उसमें भी यही फैसला हुआ कि शबनम की जिंदगी है, वह जिसके साथ चाहे उसके साथ रह सकती है। शबनम के दूसरे पति का घर शिवा के घर से महज 50 मीटर दूर है। आइए जानते हैं कि आखिर शिवा के प्यार में कैसे पड़ी शिवानी‌?

विज्ञापन

शबनम के पति का हादसे में खराब हुआ हाथ

मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र का है। शबनम का पहला निकला अमरोहा में हुआ था, लेकिन किसी कारण से वह शादी टूट गई। दूसरी शादी साल 2016 में सैद नगली के तौफीक से हुई, जिससे उसकी 3 बेटियां हैं। 14 साल पहले एक सड़क हादसे में तौफीक का एक हाथ खराब हो गया था।

विज्ञापन

एक साल पहले फिर तौफीक का एक्सीडेंट हो गया तो हाथ ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया। इसलिए तौफीक ई-रिक्शा चलाने लगा, लेकिन उससे घर चला मुश्किल हो गया था। इन्हीं दिनों शबनम की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले शिवा हो गई। शिवा 17 साल का है और 12वीं में पढ़ता है। बातें करते-करते दोनों की दोस्त हो गई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

विज्ञापन

पति ने तलाक और शादी की दी परमिशन

शबनम उर्फ शिवानी और शिवा ने बताया कि उन्होंने खुद अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताया। उन्होंने शादी करने की इच्छा जताई तो परिजन भड़क गए। पंचायत तक मामला पहुंचा और परिजनों में गहमा-गहमी हुई, लेकिन दोनों की मर्जी जानने के बाद पंचायत ने कहा कि अगर वे दोनों शादी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

शादी से पहले शबनम से मर्जी से धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया। वहीं पंचायत में शिवानी के पति ने कहा कि पहले शादी टूटने की वजह नहीं पता, लेकिन उसने शिवा को चुनकर मेरा विश्वास तोड़ा है तो वह भी उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए वह शबनम को तलाक देता है और शिवा से शादी करने की इजाजत देता है। इस तरह दोनों की लव स्टोरी पूरी हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ