---विज्ञापन---

बाबा वंगा की डरावनी भविष्यवाणियां क्या वाकई साबित हो रही हैं सच? धरती-दुनिया होगी खत्म!

बाबा वंगा एक प्रसिद्ध ब्ल्गेरियाई मनोवैज्ञानिक ने साल 1996 में अपनी मौत से पहले कई भविष्यवाणियां की थीं। साल 2025 के लिए भी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित होती नजर आ रही हैं। जैसे हाल ही में म्यांमार में आए भूंकप से 2500 से ज्यादा लोग मारे गए।

---विज्ञापन---

बाबा वेंगा के द्वारा की गई भविष्यवाणियां क्या वाकई सच साबित हो रही हैं? क्या वाकई धरती, मानव और दुनिया का अंत हो जाएगा, क्योंकि आए दिन लोग मर रहे हैं। कहीं सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है तो कहीं एक दूसरे को मारकर जिंदगियां खत्म की जा रही हैं। कहीं भूकंप के कारण तबाही मच रही है और लोग मर रहे हैं।

कहीं तूफान, बवंडर और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लोग मर रहे हैं। अब ज्वालामुखी फटने से जैसी घटनाएं भी होने लगी हैं। जब से साल 2025 शुरू हुआ है, आए दिन भूकंप के झटके धरतीवासी झेल रहे हैं। पूरी मानव जाति किसी न किसी खतरे की दहशत में जी रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पृथ्वी-ब्रह्मांड के अंत की कहीं ये शुरुआत तो नहीं! पढ़ें वैज्ञानिकों की नई रिसर्च

तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर पहुंचेगी दुनिया

बता दें कि प्रसिद्ध बल्गेरियाई मनोवैज्ञानिक बाबा वेंगा, जिन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के रूप में भी जाना जाता है, ने वर्ष 5079 तक के लिए डराने वाली भविष्यवाणी की हुई हैं। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 5079 तक दुनिया का अंत हो जाएगा।

---विज्ञापन---

साल 1996 में अपने मृत्यु से पहले बाबा वेंगा ने अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमलों, राजकुमारी डायना की मौत, कोरोना काल आदि की भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुईं। साल 2025 के लिए भी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित होती दिख रही है। बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में सीरिया का पतन होगा।

यह भी पढ़ें:चांद पर मिला दुर्लभ ‘खजाना’! चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के डेटा की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

मेडिकल, टेक्नोलॉजी, स्पेस में होंगे चमत्कार

सीरिया के साथ छिड़ा युद्ध दुनियाभर में संघर्ष की वजह बनेगा। सीरिया के पतन के बाद पूर्व और पश्चिम देशों में जंग छिड़ेगी। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (World War III 2025) के मुहाने पर खड़ी हो जाएगी। यूरोप (Europe) के देशों में गृहयुद्ध छिड़ेंगे। राजनीतिक अस्थिरता आएगी और देशों में तख्तापलट होंगे।

इस साल पूरी दुनिया में जनसंख्या में भारी गिरावट आने के भी आसार हैं। अंतरिक्ष, मेडिकल, टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए चमत्कार देखने को मिलेंगे। बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में कैंसर नामक जानलेवा बीमारी की वैक्सीन मिल जाएगी। टेलीपैथी से इंसान के दिमाग आपस में संवाद कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?

आने वाले दशकों के लिए भविष्यवाणियां

---विज्ञापन---
  1. 2025 में यूरोप में एक बड़े संघर्ष के कारण जनसंख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  2. 2028 में ह्यूमन एनर्जी के नए स्रोत खोजने के लिए इंसान शुक्र ग्रह पर पहुंचेगा।
  3. 2033 में ध्रुवीय बर्फ पिघलने से समुद्र में पानी का स्तर बढ़ेगा।
  4. 2076 में साम्यवाद वैश्विक स्तर पर वापसी करेगा।
  5. 2130 में अलौकिक सभ्यताओं से संपर्क संभव होगा।
  6. 2170 में विश्व स्तर पर सूखे से ग्रस्त होंगे देश।
  7. 3005 में मंगल ग्रह पर युद्ध होगा।
  8. 3797 में पृथ्वी का विनाश शुरू होगा, इंसान धरती छोड़ने को मजबूर होगा, किसी अन्य ग्रह पर जाने में सक्षम होगा।
  9. 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा।

First published on: Apr 10, 2025 11:13 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola