विकास जीता, सुशासन जीता... दिल्ली में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान

PM Modi on Delhi Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने जीत के बाद दिल्ली की जनता से बड़ा वादा किया है।

PM Modi on Delhi election results 2025

PM Modi on Delhi Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में BJP की जीत हुई है तो वहीं AAP को शिकस्त उठानी पड़ी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पहला रिएक्शन सामने आ गया है। पीएम मोदी ने दिल्ली की जीत पर सभी को बधाई दी है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया वादा

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास और सुशासन की जीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से विकास का वादा किया है। पीएम मोदी का कहना है कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी गारंटी है। विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का अभिनंदन। आपने अपना पूरा आशीर्वाद और स्नेह दिया है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दी शाबाशी

पीएम मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी शाबाशी दी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है। उन्होंने प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया है। हम अधिक मजबूती से दिल्लीवासियों की सेवा करेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव के नतीजे

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुए थे। इसमें बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं AAP 22 सीटों पर सिमट गई है। इसके अलावा कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम साबित हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ