New Delhi Stampede: लोग मर रहे थे, जेबें कट रही थीं...रेलवे स्टेशन की भगदड़ में चश्मदीदों ने देखी मानवता की मौत

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी की रात को जो हादसा हुआ, वह हर किसी को झकझोर रहा है। 18 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसी बीच एक चौंका देने वाली बात सामने आई है।

New Delhi Stampede

New Delhi Stampede (Photo-PTI)

New Delhi Stampede: राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भयंकर हादसा हुआ। भगदड़ मचने से 18 लोगों की कुचले जाने से मौत हो गई। इस बीच ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आ रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब भगदड़ मच रही थी, तब कुछ जेब कतरे ब्लेड और चाकू की मदद से लोगों की जेबें काट रहे थे। कई लोगों को ब्लेड और चाकू लगने की जानकारी सामने आई है। उसकी वजह से और भी भगदड़ मची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद घायल हुए लोगों को मदद मुहैया करवाने में करीब पौने घंटे का वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 10 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच भगदड़ मची। रेलवे प्रशासन की ओर से एक ट्रेन के प्लेटफॉर्म चेंज को लेकर अनाउंसमेंट की गई थी। इसी दौरान लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे की ओर भागने लगे, जिसकी वजह से भगदड़ मची। सूत्रों के मुताबिक सैकड़ों लोग ऐसे थे, जिनके पास जनरल टिकट थे। रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान रेलवे की ओर से किया जा चुका है। मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

गंभीर रूप से घायलों के लिए ढाई लाख और मामूली तौर पर घायलों के लिए 1 लाख रुपये का ऐलान किया गया है। लोगों ने चौंकाने वाला दावा किया है। आरोप लगाया है कि बड़ी लापरवाही से जनरल के टिकट बेचे गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों को कहा गया था कि टिकट ले लो। आपको जहां भी जगह मिले, बैठ जाना, चाहे AC हो या स्लीपर क्लास।

विज्ञापन

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान गई है, जिनमें 14 महिलाएं हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए LNJP अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुआ है। प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ बढ़ने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। भीड़ में शामिल अधिकतर लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। हादसे के बाद रेलवे ने हाईलेवल जांच की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ