Gujarat Road Accident: पाटन में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और जीप की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Gujarat Road Accident, Varahi accident news, Patan accident

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ है। हादसा जिले के वरही के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह एक ट्रक और जीप की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टायर फटने के बाद अनियंत्रित जीप सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक चालक और जीप के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जीप राधनपुर से वाराही जा रही थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1626091766746320897

विज्ञापन

जीप पर क्षमता से अधिक यात्री थे सवार

जानकारी के मुताबिक, जीप के ड्राइवर ने क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया था। कहा जा रहा है कि ओवरलोड होने के बावजूद ड्राइवर तेज रफ्तार में जीप चला रहा था। इसी दौरान अचानक अगला टायर फटने से जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई।

विज्ञापन

जीप और ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

जीप के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद जीप चालक घायलों की मदद के बजाए उन्हें छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला था। वहीं, सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ