दिल्ली में बन रहा 'कैवल्यधाम', आसपास होगी दाह संस्कार और शवों को दफनाने की सुविधा

Kaivalyadham in Delhi Rohini Sector 26: दिल्ली के रोहिणी में कैवल्यधाम बनाया जा रहा है। एमसीडी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जिसका निर्माण अगले साल मई-जून तक पूरा होने की उम्मीद है।

Shamshan Ghat

प्रतीकात्मक फोटो।

Kaivalyadham in Delhi Rohini Sector 26: दिल्ली में एक ऐसा श्मशान घाट बन रहा है जो तीन धर्मों के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) रोहिणी सेक्टर 26 में अनोखा प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। जिसमें तीन समुदायों के लोगों के शवों के दाह संस्कार और दफन करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में हिंदू समुदाय के लिए श्मशान घाट, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लिए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह दी जाएगी तीनों समुदायों को जमीन 

ये प्रोजेक्ट 12,250 वर्ग मीटर का होगा। जिसमें से श्मशान घाट और कब्रिस्तान के लिए 3000-3000 वर्ग मीटर और 2000 वर्ग मीटर एरिया क्रिश्चियन समुदाय के लिए सीमेट्री (कब्रिस्तान) बनाने के लिए रखा गया है। हालांकि तीनों परिसरों के बीच में एक बाउंड्री होगी। जिससे ये अलग-अलग होंगे।

विज्ञापन

15 से 20 किलोमीटर की दूरी करनी पड़ती है तय 

दरअसल, रोहिणी सेक्टर 26 में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्हें दाह संस्कार और शवों को दफन करने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर निगम के बोध घाट जाना पड़ता है। जिससे काफी असुविधा महसूस होती है। जिस जगह पर ये प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है वहां श्मशान घाट और कब्रिस्तान नहीं है। इस प्रोजेक्ट से तीन विधानसभाओं के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को मई-जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। कैवल्यधाम बनाने पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मोर्चरी की भी व्यवस्था 

कैवल्यधाम में बनाए जा रहे श्मशान घाट में 6 प्लेटफॉर्म होंगे। इसमें से 2 वीआईपी प्लेटफॉर्म होंगे। यहां सीएनजी से शवों का दाह संस्कार होगा। इसी के साथ 5 शवों तक के लिए मोर्चरी की भी व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा ग्रीनरी के लिए भी काफी जगह बचाई गई है। दाह संस्कार के बाद ऑनलाइन स्लिप भी जारी की जाएगी। जिससे डेथ सर्टिफिकेट बनवाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ