Go First insolvency case: क्या फिर शुरू होगी गो फर्स्ट की उड़ानें? मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया अहम ऐलान

Go First insolvency case

Go First insolvency case

Go First insolvency case: गो फर्स्ट दिवालिया मामले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने गुरुवार को पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह नागरिक उड्डयन विभाग के लिए अच्छी बात नहीं है। हर कंपनी को अपने हालात खुद संभालने होते हैं। जहां तक मंत्रालय का सवाल है तो जो भी मूलभूत मुद्दे हैं, एयरलाइनों की मदद करने के अपने संकल्प में दृढ़ हैं।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि हमने साफ तौर पर कहा है कि हम चाहते हैं कि उड़ान फिर से शुरू हो। उनको (गो फर्स्ट) अपनी योजना DGCA को सौंपनी होगी, जिसमें प्लेन और मार्गों की संख्या होगी और उनकी योजना के आधार पर DGCA उसको आगे अमल में लाएगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1659211894799085568?s=20

26 मई तक सभी उड़ानें रद्द

गो फर्स्ट ने बुधवार को उड़ानों के संबंध में ताजा अपडेट दिया। अब 26 मई तक के लिए सभी उड़ानों को कैंसल कर दिया गया है। गो फर्स्ट ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खेद है कि 26 मई तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। इससे पहले, गो फर्स्ट ने 19 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं और 24 मई से उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

3 मई को दिवालिया होने का किया था ऐलान

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने सबसे पहले 3 से 5 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थी। एयरलाइंस ने डीजीसीए को इस बाबत जानकारी दी। बताया कि Go First को अमेरिका स्थित जेट इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) द्वारा इंजनों की आपूर्ति न करने के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसने 50 से अधिक विमानों को उड़ान न भरने के लिए मजबूर कर दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले एयरलाइन की बाजार में हिस्सेदारी 9.8 फीसदी थी, लेकिन मार्च में यह घटकर 6.9 रह गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ