50 हजार का ब्याज 10 लाख रुपये... फाइनेंसर से तंग शख्स ने की खुदकुशी, वीडियो में लगाए ये आरोप

दिल्ली में एक शख्स ने फाइनेंसर से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर आत्महत्या के लिए एक फाइनेंसर को जिम्मेदार ठहराया। शख्स ने बताया कि उसने 11 साल पहले एक फाइनेंसर से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे। वह उसे तभी से परेशान कर रहा था। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Delhi Crime News

दिल्ली के गांधीनगर में फाइनेंसर से परेशान होकर एक 42 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले शख्स ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि एक फाइनेंसर उसे तंग कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मृतक की पहचान 42 वर्षीय ललित मोहन के तौर पर हुई है। परिवार के मुताबिक वीडियो 22 मार्च को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर बनाया गया था। ललित ने उसके 2 दिन बाद फंदे से लटककर जान दे दी। वीडियो में ललित कह रहा है कि उसने साल 2014 में एक संजीव जैन नाम के फाइनेंसर से 50 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। वह उसे तभी से परेशान कर रहा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था ललित

ललित मोहन वीडियो में कह रहा है कि ब्‍याज भरने के बावजूद अब फाइनेंसर उस पर 10 लाख रुपये पेंडिंग बता रहा है। ब्याज चुकाते-चुकाते वह परेशान हो चुका है, लेकिन फाइनेंसर की रकम उतरने का नाम नहीं ले रही है। गांधी नगर पुलिस को आत्महत्या की जानकारी 24 मार्च को एलएनजेपी अस्पताल से मिली थी। पूनम गुप्ता ने अपने पति को फंदे पर लटका देखा था, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आई। अस्पताल में ललित को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कैलाश नगर इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता था।

विज्ञापन

पुलिस को मोबाइल से मिला वीडियो

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला था, जिसमें मृतक का वीडियो सामने आया था। वीडियो में ललित मोहन ने अपनी मौत के लिए फाइनेंसर संजीव जैन को जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो में वह कह रहा है कि 2014 में जो 50 हजार रुपये फाइनेंस पर लिए थे, उसका काम नहीं बन पाया और पैसे फंस गए। इसके बाद आरोपी संजीव जैन उसे घर आने की बात कहकर डराता रहा। उसने पैसे बढ़ा-बढ़ाकर रकम 10 लाख रुपये कर दी। वह पिछले कई सालों से इसका ब्याज भर रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। अब उसके पास पैसे नहीं बचे, मेरी मौत के लिए यही इंसान जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ