---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather: दिल्ली में हाड़ कब कंपाएगी ठंड? घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में घना कोहरा छाने लगा है। स्मॉग से वायु प्रदूषण के हालात भी खराब हैं। मौसम विभाग ने आगे और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली ठंड कब से पड़ेगी?

---विज्ञापन---

Delhi Weather Forecast: दिल्ली भी अब ठंड की चपेट में है। सुबह-शाम स्मॉग के साथ घने कोहरे की चादर भी बिछ़ने लगी है। हालांकि वायु प्रदूषण से दिल्ली के हालात खराब हैं, लेकिन दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने लगी है और ठंड की बढ़ने लगी है। आज सोमवार की सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। आज 18 नवंबर 2024 की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

वहीं दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (481) रहा। दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाको में AQI 400 से ज्यादा और 500 के करीब है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 नवंबर तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में मौसम के हालात कैसे हैं‌?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अलर्ट! भीषण ठंड और आंधी-तूफान की चेतावनी; 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?

दिल्ली में मौसम का ताजा हाल

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। इस समय दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 से 30°C और 12 से 17°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है। आज सुबह अधिकतम तापमान 23.46 डिग्री सेल्सियस रहा।

---विज्ञापन---

दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16.05 डिग्री और 27.36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 36% नमी है और हवा की स्पीड 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:46 बजे उदय हुआ और शाम 5:26 बजे अस्त होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें:Delhi के वो 10 इलाके, जहां हवा जहरीली; सांस लेना हो सकता ‘जानलेवा’

---विज्ञापन---

फ्लाइट्स और रेल सेवाएं होंगी प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब अचानक से ठंड बढ़ेगी और शीत लहर हाड़ कंपाएगी। 22 नवंबर से गर्म कपड़ पहनने की जरूरत महसूस हो सकती है। 22 से 26 नवंबर तक अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिल्ली में रविवार को भी घना कोहरा छाया था। सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आगे भी एक हफ्ते तक इसी तरह घना कोहरा छा सकता है।

इससे एयरपोर्ट पर फ्लाइटें, हाईवे पर ड्राइविंग, रेलवे रूट्स पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने संभलकर ड्राइविंग करने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजधानी दिल्ली और इसके अआसपास के ज्यादातर इलाकों में दृश्यता 200 मीटर तक कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Toxic Air Alert: ग्रैप-4 क्या‌? जो दिल्ली में लागू, जानें आज से किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

First published on: Nov 18, 2024 08:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola