---विज्ञापन---

अलर्ट! भीषण ठंड और आंधी-तूफान की चेतावनी; 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में घना कोहरा छाने लगा है। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने आगे के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। आगे और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है। आइए जानते हैं मौसम का अपडेट...

---विज्ञापन---

Today Weather Forecast: पूरा देश अब कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सुबह और शाम को घना कोहरा छाने लगा है। साथ ही ठंडी हवाएं अभी से हाड़ कंपाने लगी हैं। दिन में अभी धूप खिल रही है, लेकिन सभी राज्यों में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। राजधानी दिल्ली में भी अब सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है और ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि वायु प्रदूषण से दिल्ली के हालाल खराब हैं, लेकिन ठंड बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में आगे और ज्यादा कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने का भी अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि अगले 2 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उत्तर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। रात और सुबह घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। अगले 5 दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह का समय के, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में भी भीषण ठंड पड़ेगी।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, मालदीव के निचले क्षोभमंडल में और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे भारतीय एरिया में दक्षिणपूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इससे दक्षिण भारत में 30 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बिजली चमकेगी। पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार में तेज़ हवाएं चलने के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

आज और कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट आंधी आ सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। माहे और कराईकल समेत कई इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 18, 2024 07:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola