सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाम की संभावना, मुश्किल से बचने के लिए देंखे एडवायजरी

दिल्ली में आज जाम की संभावना है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली के छतरपुर से वृंदावन तक पैदल यात्र निकाल रहे हैं। यह यात्रा आज दिल्ली में रहेगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली में आज ट्रैफिक जाम

दिल्ली में आज ट्रैफिक जाम

Traffic Update In Delhi: अगर आप ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या कहीं और जाने के लिए घर से निकल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज दिल्ली में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा है। इसमें करीब 50 हजार लोगों की शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इससे सड़कों पर जाम की समस्या पैदा होगी। इससे बचने के लिए ट्रैरिफ पुलिस ने ट्रैरिफ एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन

पदयात्रा छतरपुर से वृंदावन तक जाएगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह 11 बजे राजधानी के छतरपुर में स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ गाड़ियों के बड़े काफिला होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शास्त्री की पद यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। इस दौरान ट्रैफिक को यात्रा के रास्ते से दूसरी ओर मोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान भारी गाड़ियों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रहेगा। हल्की गाड़ियों के साथ-साथ निजी वाहनों को ट्रैफिक पुलिस डायवर्ट करेगी।

विज्ञापन

बता दें कि छतरपुर के वाई-प्वॉइंट से SSN मार्ग पर डेरा मोड़ तक आज पूरी तरह यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहेगा। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सीडीआर चौक से डेरा मंडी और जीर खोड़ तक सभी प्रकार के गाड़ियों के लिए पार्किंग करने की मनाही रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने एसएसएन मार्ग, छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुट रोड पर देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

इन रास्तों से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने एसएसएन मार्ग से और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सीडीआर चौक होते हुए सीधे एमजी रोड के प्रयोग करने की सलाह दी गई। वहीं एसएसएन मार्ग से जीर खोड़ रोड होते हुए गुरुग्राम जाने वालों को सीडीआर चौक पर मंडी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इसके अलावा डेरा गांव से छतरपुर जाने वाले यात्रियों को बांध रोड से मंडी रोड की ओर होते हुए महरौली-गुरुग्राम रोड जाने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ