दिल्लीवासी ध्यान दें… इस दिन लगेगी लोक अदालत, चालान पर मिलेगी छूट, नोट कर लें टाइमिंग और प्रोसेस

Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए इस दिन विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी. DSLSA और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित यह अदालतें 7 कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी. जानें कहां लगेंगी अदालतें, कौन से चालान होंगे निस्तारित और प्रक्रिया क्या है.

LOK ADALAT FOR CHALAN

Delhi News: दिल्ली में बड़ी संख्या में लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा करने के लिए डीएसएलएसए (DSLSC) ने लोक अदालत के आयोजन का फैसला लिया है. यह विशेष अदालत सिर्फ ट्रैफिक चालान के लिए की जा रही है. बता दें कि दिल्ली में यह अदालतें 8 नवंबर को 7 अलग-अलग कोर्ट में लगेंगी. इन अदालतों का आयोजन ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण साथ मिलकर कर रही है.

विज्ञापन

क्या है लोक अदालत की टाइमिंग?

आठ नवंबर, शनिवार को लगने वाली इन अदालतों में करीब 2 करोड़ से ज्यादा ट्रैफिक चालानों को निलंबित किए जा सकते हैं. उनका कम से कम पैसों में चालान का निपटारा करना होता है. इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशष लोक अदालत लगाई जाएगी. नोटिफिकेशन में डीएसएलएसए ने बताया है कि 31 जुलाई 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालान का निपटारा इस दिन किया जाएगा.

विज्ञापन

इन 7 कोर्ट्स में लगेगी विशेष अदालत

  • पटियाला हाउस.
  • कड़कड़डूमा.
  • तीस हजारी.
  • साकेत.
  • रोहिणी.
  • द्वारका.
  • राउज एवेन्यू.

सभी चालान की जानकारी आपको दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर मिल जाएगी. बता दें कि इस बार लोक अदालतों की मदद से करीब दो लाख ट्रैफिक चालानों का डिस्पोजल करने का लक्ष्य रखा गया है.

कैसे करवाएं Traffic Challan का निस्तारण?

  • लोक अदालत में एक गाड़ी के 5 ऑनलाइन कटे हुए चालान ही लिए जाएंगे. ऑनलाइन वेबसाइट से एक बार में 1 वाहन के पांच चालान डाउनलोड किए जा सकेंगे.
  • https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat, इस आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके आपको अपनी गाड़ी के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के लास्ट 5 डिजिट भरने हैं.
  • इसके बाद आपको कोर्ट का नाम, समय और नंबर चुनना है. इसके बाद चालान को डाउनलोड करना होगा.
  • चालान का प्रिंटआउट निकाल लें या उसे डाउनलोड कर लें. यह चालान गाड़ी मालिक खुद कोर्ट में ले जाकर पेश कर सकता है.
  • बता दें कि लोक अदालत में प्रिंट आउट निकालने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती है. इसलिए, आप प्रिंट बाहर से ही करवाकर जाए.
  • उस चालान के प्रिंट आउट पर दिए गए समय के अनुसार कोर्ट परिसर में उपस्थित होकर ट्रैफिक चालान का निपटारा करें.

ये भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की हवा, आज 371 पर पहुंचा AQI

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ