दिल्ली से कटरा पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, जानें कब तक तैयार होगा एक्सप्रेसवे?

NHAI highway project update: दिल्ली से अमृतसर होकर कटरा जाने वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण पिछले कई समय से चल रहा है। इस परियोजना के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। इससे इसकी लागत भी बढ़ गई है।

Delhi to Katra ExpressWay

Delhi to Katra ExpressWay

Delhi to Katra Expressway: देश में इन दिनों लगातार एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। पूरे देश में एक्सप्रेसवे के जाल बिछाए जा रहे हैं। दिल्ली से अमृतसर होकर कटरा जाने वाला हाईवे का निर्माण पिछले 8 साल से हो रहा है। 650 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे हरियाणा के झज्जर जिले के जसोर खेड़ी से शुरू होकर जम्मू के कटरा तक जाएगा। हालांकि भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी चुनौतियों के कारण इस परियोजना में देरी हुई है। एक बार पूरा होने पर यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इससे पर्यटन को भी बल मिलेगा, जिससे कटरा जैसे धार्मिक स्थलों पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन

बता दें कि हाईवे के निर्माण में देरी से इसकी लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले जहां इस हाईवे का निर्माण 25 हजार करोड़ रुपये में होना था, वहीं अब इसकी लागत बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो गई है। इस हाईवे का निर्माण दो तरह से किया जा रहा है। पहले हिस्से में इसकी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। वहीं दूसरे हिस्से में नई सड़कें बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में हो रही देरी और बढ़ती लागत के कारण परियोजना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा तक पूरा हो चुका काम

यह हाईवे कई राज्यों से होकर गुजरेगा। इसमें कुल 17 भाग और 3 छोटी सड़कें शामिल हैं। परियोजना को पूरा होने में लगातार देरी हो रही है। इस परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती भूमि अधिग्रहण की है। कई राज्यों में किसानों द्वारा जमीन नहीं छोड़ी जा रही है क्योंकि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस समस्या के कारण भी परियोजना की लागत बढ़ गई है। इस परियोजना का एक हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है। जोकि पूरा हो चुका है। यह 113 किलोमीटर लंबा है। इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली से अमृतसर और कटरा के बीच की दूरी घट जाएगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो यह हाईवे दिवाली के बाद यातायात के लिए खुल जाएगा। इस हाईवे की कुल लंबाई 669 किलोमीटर है। हरियाणा के सोनीपत से पंजाब बाॅर्डर तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ