दो साल से बैन इस ऐप का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे बांग्लादेशी, दिल्ली पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

दिल्ली पुलिस सभी जिले पिछले कुछ समय से लगातार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान कर धरपकड़ कर रही है। इन बांग्लादेशियों ने देश में रहकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है।

delhi news (1)

क्या भारत में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। क्योंकि एक खास ऐप इन दिनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहली पसंद बन गया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि करीब 2 साल पहले ही इस ऐप को भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यह देखकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर कैसे एक बैन एप्लीकेशन को धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, बांग्लादेश एक इमो (IMO) नाम की ऐप का इस्तेमाल चैटिंग के लिए करते हैं जबकि ये ऐप साल 2023 में ही देश में बैन कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, भारत में इस अमेरिकी ऐप का बांग्लादेशी 24 घंटे इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे खुफिया जानकारियां भी बाहर भेजे जाने का शक है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस जल्द एप्लीकेशन को करेगी बंद

अब दिल्ली पुलिस जल्द ही गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को हटाने के लिए कमर कस चुकी है। दिल्ली पुलिस के सभी जिले पिछले कुछ समय से लगातार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान छेड़ कर उनकी धरपकड़ कर रहे हैं। इन बांग्लादेशियों के भारत में रहकर बांग्लादेश में लगातार बातचीत का एक माध्यम है एक ऐसी ऐप है, जो इन दिनों बांग्लादेशीयों की पहली पसंद बन गया है। भारत में लंबे समय से रह रहे इन बांग्लादेशियों के देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन

बिना वीजा और पासपोर्ट रह रहे बांग्लादेशी

दरअसल भारत में बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को आसानी से प्ले स्टोर से एक ऐसा ऐप मिल रहा है, जो उन्हें पाकिस्तान बांग्लादेश में अवैध रूप से बात करने की आजादी देता है। इस ऐप के जरिए बांग्लादेशी नागरिक रोजाना कई घंटे तक वीडियो कॉलिंग और मोबाइल कॉलिंग के जरिए जानकारियां साझा करते हैं। इसको लेकर अब दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। साल 2023 में जब इस ऐप को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया था। यही कारण था कि पाकिस्तान के आतंकी इस ऐप के जरिए अपने स्लीपर सेल के संपर्क में बने रहते थे।

विज्ञापन

ऐप भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही दिल्ली पुलिस इस एप्लीकेशन को बंद करवाने के लिए प्ले स्टोर को लिखेगी। क्योंकि यह ऐप भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस ऐप को बंद करने का मकसद भारत में देश विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाना है।
दिल्ली पुलिस अब यह कोशिश कर रही है कि इस ऐप को पूरी तरह से भारत में प्ले स्टोर से हटा दिया जाए। ताकि जो बांग्लादेशी भारत में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वह इसका इस्तेमाल और फायदा न उठा सके। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, 100% बांग्लादेशी जो भारत में बिना वीजा के रह रहे हैं वह सभी इस ऐप का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर इसे स्टोर से हटा दिया जाएगा तो भारत में कोई भी इसे डाउनलोड नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ