Live Shahdara Election Result 2025 Update: शहादरा में BJP के संजय गोयल जीते

Live Delhi Shahdara Assembly Election Result 2025 Update: दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक शाहदरा विधानसभा सीट भी है। शाहदरा सीट पर वोटिंग 5 फरवरी को हुई, जिसके नतीजों का ऐलान आज यानी 8 फरवरी को किया जाएगा।

Delhi Shahdara Assembly Election Result 2025 Live Update

Live Delhi Shahdara Assembly Election Result 2025 Update: दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी थी, जिसमें दूसरे नंबर पर भाजपा रही। इस बार भी इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2025 के चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जगत सिंह, आप ने जितेंद्र सिंह शंटी, बीएसपी ने धर्मेंद्र कुमार कैम और बीजेपी ने संजय गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। अभी तक के रुझानों में BJP के उम्मीदवार संजय गोयल जीते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के जितेंद्र सिंह शंटी हार गए हैं।

विज्ञापन
शाहदरा सीट नाम  पार्टी
जीत संजय गोयल BJP
हार जितेंद्र सिंह शंटी AAP

शाहदरा विधानसभा सीट के बारे में

साल 2020 के चुनाव में शाहदरा सीट पर दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। इस दौरान उन्होंने जीत हासिल की। राम निवास गोयल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संजय गोयल से था, जो 5,294 वोटों के अंतर से हार गए थे। इसके अलावा, कांग्रेस ने नरेंद्र नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर कुल 8 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

AAP के प्रत्याशी राम निवास गोयल को 62,103 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के संजय गोयल को 56,809 वोट मिले। इसके अलावा, कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र नाथ को केवल 4,474 वोट ही मिल पाए थे। पिछले चुनाव में शाहदरा सीट पर कुल वोटर्स 189407 थे, जिसमें से केवल 125383 लोगों ने वोट का इस्तेमाल किया था।

2015 में शाहदरा सीट पर चुनाव के नतीजे

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी AAP ने शाहदरा सीट पर कब्जा जमाया था। इस साल भी राम निवास गोयल आप के उम्मीदवार थे, जो 58,523 वोटों के साथ जीते थे। वहीं, बीजेपी ने जीतेंद्र सिंह शंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। वह 46,792 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस के नरेंद्र नाथ को 9,423 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ