पाकिस्तान का Ex ब्रिगेडियर ISI एजेंट ढेर; जानें कितना खूंखार था आमिर हमजा? भारत में कराया था आतंकी हमला

Pakistan ISI Agent Amir Hamza Murder: देश के दुश्मन और भारतीय सेना पर आतंकी हमला कराने वाला ISI एजेंट की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान की जिस धरती पर रहते हुए भारत के खिलाफ साजिश रची गई, उसी धरती पर वह ढेर हो गया।

Pakistan Army Brigadier Amir Hamza Murdered

आमिर हमजा अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में सफर कर रहा था।

विज्ञापन

Pakistan Retired Brigadier Amir Hamza Killed: पाकिस्तान की धरती पर देश का एक और दुश्मन मारा गया। उसे घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया गया। मरने वाले का नाम अमीर हमजा था, जो पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर और ISI का प्रमुख एजेंट था। आमिर ही वहीं आतंकवादी था, जिसने साल 2018 में जम्मू कश्मीर के सुंजवान में बने आर्मी कैंप पर आतंकी हमला कराया था। उस आतंकी हमले में देश के 6 जवान मारे गए थे।

बीती रात पाकिस्तान के पंजाब में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हमले में उसकी पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हुई हैं। आमिर पर हमला झेलम जिले में हुआ है। 4 हत्यारोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने घात लगाकर हमजा पर फायरिंग की। पाकिस्तान पुलिस को यह टारगेट किलिंग लग रही है और शक आमिर हमजा के भाई आयूब पर है, क्योंकि वह हमजा की कार के पीछे बाइक पर था और खुद को हमले का गवाह बता रहा है।

विज्ञापन

लूटपाट नहीं, टारगेट करके ढेर किया गया

झेलम पुलिस के अनुसार, लूटपाट के इरादे से हमला नहीं किया गया था, क्योंकि हत्यारोपी जाते समय कोई परिवार का कोई सामान लेकर नहीं गए। वहीं आमिर हमजा का भाई आयूब शिकायतकर्ता होते हुए भी पुलिस जांच के दायरे में है। मौके पर पहुंची बचाव टीम 1122 ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौके पर मौत होने की पुष्टि की। पाकिस्तान की पुलिस द्वारा हत्याकांड में दर्ज की गई FIR में आतंकी हमले की संभावना से इनकार करते हुए आतंकवाद से संबंधित धाराओं को नहीं जोड़ा गया है, बल्कि पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर केस समझकर इसकी जांच कर रही है।

आमिर हमजा भारत के जम्मू कश्मीर में सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था, जबकि हमले पिछले साल नवंबर में आतंकी हमले के दूसरे मास्टरमाइंड लश्कर के कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ ​​मिया मुजाहिद का भी POK में LOC के पास सिर कलम कर दिया गया था। बता दें कि साल 2018 में 10 फरवरी को आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सेना के 5 जवानों की मौत हुई थी। 2 जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर मारे गए थे। एक जवान के पिता की भी मौत हुई थी। वहीं हमले में करीब 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ कई हमलों का मास्टरमाइंड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर हमजा भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के कई प्रोजेक्टों का मास्टरमाइंड रहा है। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने सेना में कई पदों पर काम किया। आखिरी बार उन्होंने इमरजेंसी सर्विस एकेडमी (1122) के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ