AQI 400 के पार...आंखों में जलन, सांस लेना मुश्किल, दिल्ली-NCR में 3 दिन तक रेड अलर्ट

Delhi Pollution AQI Level Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले तीन दिनों में स्थितियों में बदलाव की संभावना नहीं है।

Delhi Pollution, AQI Level, Delhi News

Delhi Pollution

Delhi Pollution AQI Level Update: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले चार करोड़ से अधिक लोग जहरीली हवा लेने को मजबूर हैं, क्योंकि लगातार चार दिनों से दिल्ली का औसत एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 के पार है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी चिंता पैदा करने वाली है। मौसम एजेंसियों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक शहर का प्रदूषण स्तर इसी तरह बना रहेगा। प्रदूषण से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। 7 नवंबर के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा AQI

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब है। शनिवार को जहां एक्यूआई 415 दर्ज किया गया था। शनिवार शाम 4 बजे 34 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से 23 गंभीर श्रेणी में थे। शादीपुर (475) और आनंद विहार (473) में एक्यूआई सबसे खराब स्थिति में था। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में एक्यूआई 468 दर्ज किया गया था। रविवार को प्रदूषण में इजाफा हुआ है। औसत एक्यूआई 486 पहुंच गया है। रविवार सुबह दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पानी का छिड़काव किया गया

विज्ञापन

जगह                             AQI
आया नगर                    464
द्वारका सेक्टर- 8          486
जहांगीरपुरी                  463
आईजीआई एयरपोर्ट    480

विज्ञापन

अगले तीन दिन स्थितियों में कोई बदलाव नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले तीन दिनों में स्थितियों में बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने प्रदूषण के लिए शांत हवाओं को जिम्मेदार बताया। कहा कि 7 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद है, लेकिन इसका मैदानी इलाकों पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। इसलिए हमें अभी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख सकता है।

मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा लेटर

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संभावना जताई है कि दिल्ली अगले कुछ दिनों में गंभीर स्थिति में होगी। उन्होंने एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा और केंद्र से संबंधित राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन

पराली के जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण?

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के अनुसार, पंजाब में शनिवार को खेतों में आग लगने की 1,360 घटनाएं दर्ज की गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के आसपास के राज्यों में पराली में आग लगाने की घटनाओं से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ