होली से पहले दिल्ली में एक घर से 3 शव बरामद, मां-बेटियों की मौत से हड़कंप

दिल्ली के बदरपुर में सड़ी-गली हालत में तीन शव बरामद किए गए। मां और दो बेटियों द्वारा सुसाइड करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है।

Uttar Pradesh Crime News

देश की राष्ट्रीय राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली में एक घर से तीन शव बरामद किए गए। मां-बेटियों की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

यह घटना बदलपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके की है। पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक घर से दुर्गंध आने की बात कही। उसने बताया कि घर के अंदर तीन लोग रह रहे हैं और उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का संदेह है। इस पर एसीपी और एसएचओ बदरपुर ने कॉल का जवाब दिया और तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए 3 शव

पुलिस ने पूजा और उनकी दो बेटियों के शव बरामद किए। मां पूजा मोलरबंद में गली नंबर 16 के मकान नंबर 43 की दूसरी मंजिल पर दो बेटियों के साथ रह रही थी। दोनों बेटियों की उम्र 17-18 और 8-9 साल के बीच थी। तीनों कमरे में मृत पाए गए और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। शव सड़ी-गली हालत में थे।

विज्ञापन

4-5 दिन पुराने हैं शव

पुलिस की प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि शव लगभग 4-5 दिन पुराने हैं और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। सुसाइड की वजह आर्थिक संकट है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो महीनों से फ्लैट का किराया नहीं दिया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ