ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहली दिल्ली, मचा कोहराम; पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को पकड़ा

Delhi News: दिल्ली के शेख सराय इलाके में बीती रात उस समय अचानक कोहराम मच गया जब गोलियां चलनी शुरू हो गई। दरअसल, यहां दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने 2 बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा है।

delhi police encounter news

delhi police encounter news

Delhi News: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें, ऑपरेशन लंगड़ा के जरिए अपराधियों पर लगाम लगा रही है। इसी में शेख सराय इलाके में जब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुआ, जिसमें दोनों ही बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन

कहां एनकाउंटर हुआ?

यह पूरा मामला दिल्ली के शेख सराय इलाके का है, जहां ये सारा मामला रेड लाइट पर हुआ। पुलिस ने फायरिंग कर बदमाशों पर गोलियां चलाई है। इसमें 1 बदमाश घायल हो गया है। इस आरोपी का नाम दीपक बताया जा रहा है। दरअसल, पिछले महीने 15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में बाइक सवार की 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने दी एनकाउंटर की जानकारी

दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने की सूचना थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके साथी के साथ आते देख उसे रोका। लेकिन आरोपी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी दोनों बदमाशों को घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अरुण लोहिया हत्या के एक मामले में बयान दर्ज करने के लिए साकेत कोर्ट गया था। साकेत कोर्ट से अपने घर आते हुए बदमाशों ने इसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

BRT कॉरिडोर के पास पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़

वहीं, दिल्ली में BRT कॉरिडोर पर एक सीएनजी पंप के पास बीती रात पुलिस और दो कथित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। बुधवार देर रात हुई इस घटना में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। वहीं, घायल हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ