Delhi Oyo Hotel Couple Suicide Secret Revealed: होटल के कमरे में महिला और पुरुष के शवों को देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ और मैनेजमेंट के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को शवों के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दोनों की प्रेम कहानी का सच सामने आया, जो काफी खतरनाक है। साथ ही दोनों के सुसाइड करने की वजह भी सामने आ गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही दोनों परिवारों को उनकी मौत का असली सच भी बताया, जिसके बारे में परिवार के कुछ सदस्यों को पता था, कुछ अनजान थे।
यह भी पढ़ें: जानलेवा बनी लापरवाही! 16 महीने की बेटी को कार में भूला पिता, दम घुटने से मौत हुई
लड़की फर्श पर पड़ी थी, लड़का पंखे पर लटका था
पूर्वोत्तर-दिल्ली DCP जॉय टिर्की के अनुसार, सुसाइड करने वाला युवक मेरठ का रहने वाले सोहराब (28 साल) था। मृतका लोनी में बसंत कुंज गली नंबर-10 निवासी आयशा थी। दोनों के शव दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास OYO होटल की तीसरी मंजिल पर रूम नंबर 302 से बरामद हुए थे। कमरे से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन एक नहीं हो सकते थे, इसलिए दोनों मर्जी से जान दे रहे हैं। सोहराब नायलॉन को रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि आयशा बिस्तर पर मृत हालत में मिली। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी मिले।
यह भी पढ़ें: इतनी भयानक मौत! हाथ-पैर चेन से बांध ताला लगाया, सिर से घुटनों तक कट्टा पहनाया, तड़पा-तड़पा कर मारा
युवक किसी और लड़की से शादी नहीं करना चाहता था
DCP जॉय टिर्की ने बताया कि सोहराब ने आयशा को मारकर फंदा लगाया। सोहराब ICICI बैंक में नौकरी करता था। उसकी सगाई भी हो चुकी थी। जल्दी ही शादी भी होने वाली थी। वहीं आयशा शादीशुदा थी। 2014 में आयशा की शादी लोनी निवासी जिम संचालक गुलफाम से हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं, लेकिन वह सोहराब के इश्क में थी, जबकि सोहराब शादी करने वाला था, लेकिन आयशा नहीं चाहती थी कि सोहराब किसी और से शादी करे। वह खुद भी किसी और से शादी नहीं करना चाहता था। क्योंकि परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं होते, इसलिए दोनों ने अपनी जान दे दी। काशी गांव में दोनों के घर भी आमने-सामने हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 hr agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
3 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
8 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
9 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
15 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines