जानलेवा बनी लापरवाही! 16 महीने की बेटी को कार में भूला पिता, दम घुटने से मौत हुई

Toddler Died Inside Car: मां-बाप की लापरवाही की हद देखिए, बच्ची को कार के अंदर भूल गए और पूरा दिन ध्यान नहीं आया, जिससे बच्ची की मौत हो गई, जानिए पूरा मामला…

Toddler Died In Car

Toddler Died In Car

Malaysian Toddler Died Inside Car: मलेशिया में एक पिता की लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा बन गई। पिता 16 महीने की बच्ची को कार के अंदर भूल गया, जिस कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्ची सारा दिन कार के अंदर बंद रही। अचानक पिता को ध्यान आया और वह हड़बड़ाता हुआ दौड़कर आया, लेकिन तब तक बच्ची बेहोश हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर पिता को भी सदमा लगा। वह बदहवासी की हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिली

द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुबह पिता बेटी को लेकर यूनिवर्सिटी के लिए निकला, लेकिन वह अपनी बेटी को यूनिवर्सिटी के डे केयर सेंटर में छोड़ना भूल गया। शाम करीब साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार) उसे बेटी का ध्यान आया तो वह अपनी कार की ओर दौड़ा। उसने देखा कि बेटी कार के अंदर बेहोश हालत में पड़ी है। वह उसे लेकर यूनिवर्सिटी के हेल्थ सेंटर में पहुंचा, जहां के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कुआला तेरेंगानु जिले के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहीम एमडी दीन ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची मर चुकी थी।

विज्ञापन

एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने बताया कि सुल्तानह नूर जाहिरा अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने देश के बाल अधिनियम 2001 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा, त्यागने या उजागर करने का दोषी पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की जेल या RM20,000 (£ 3,455) तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, क्योंकि इस कानून के तहत शारीरिक और भावनात्मक चोटें पहुंचाना अपराध हैं। इस मामले में भी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके उसे सबक सिखाया जाएगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो।

विज्ञापन

कार में छूटने से बच्चे की मौत की दूसरी घटना

बता दें कि एक महीने से भी कम समय में माता-पिता की लापरवाही के कारण कार में बच्चे की मौत होने की यह दूसरी घटना थी। अक्टूबर की शुरुआत में कुआलालंपुर में 8 महीने की बच्ची को उसकी मां ने कार में छोड़ दिया था। करीब 10 घंटे तक कार में छोड़े जाने से बच्ची की मौत हो गई थी। चेरस जिले के पुलिस प्रमुख ज़म हलीम जमालुद्दीन ने द स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया कि बच्ची की मां ने अपनी बेटी को नर्सरी में ले जाने के लिए सुबह 7.20 बजे (भारतीय समयानुसार) कार की पिछली सीट पर बिठाया था। डॉक्टर मां यह समझकर काम पर चली गई कि उसने बेटी को पहले ही नर्सरी में छोड़ दिया है, लेकिन जब उसके पति ने शाम को फोन करके बताया कि बेटी आज नर्सरी में नहीं थी तो उसे अहसास हुआ कि बेटी अभी भी कार में है, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ