रात में कोहरा तो दिन में तेज धूप, दिल्ली में कब से पड़ेगी भयंकर ठंड? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Aaj Ka Mausam : देश के उत्तरी राज्यों में जहां सर्दी दस्तक दे रही है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दिल्ली में कब से पड़ेगी भयंकर ठंड? इसे लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट दिया है।

Delhi NCR Cold Waves

दिल्ली में कब से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी? (File Photo)

Delhi NCR Winter Weather Forecast : देश के उत्तरी राज्यों में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। सुबह और रात के समय में हल्की हल्की ठंड लगती है। घरों में रात में एसी और पंखे बंद हो गए हैं। राजधानी में  रात में कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में कब से भयंकर ठंड पड़ेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट आई है। इस वक्त अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-32 डिग्री सेल्सियस और 15-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में धुंध छाएगी और दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

रात में धुंध छाए रहने की संभावना 

विज्ञापन

अगर 8 से 11 नवंबर तक के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज सुबह के समय धुंध की स्थिति रही और हवाएं 4 से 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थीं। शाम तक हवा की स्पीड 06-08 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके बाद रात में हवा की स्पीड 4 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी। शाम और रात में धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन

9 से 11 नवंबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी में 9 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय स्मॉग, कोहरा के साथ हवा की स्पीड 4 किमी प्रति घंटा से कम रहने के आसार हैं। दोपहर तक हवा की स्पीड बढ़कर 8 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात में भी स्मॉग और धुंध छाने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को भी हवा की स्पीड कम ज्यादा हो सकती है, लेकिन रात और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना रह सकता है।

विज्ञापन

जानें कब से पड़ेगी भयंकर ठंड?

विज्ञापन

दिल्ली में रातें और ठंडी होने वाली है, लेकिन भयंकर ठंड के लिए दिल्लीवासियों को और इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आईएमडी की मानें तो पूरे हफ्ते रात और सुबह के समय धुंध छाएगी और दिन में धूप निकलेगी। धीरे-धीरे गिर रहे पारा की वजह से एक हफ्ते के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ