दिल्ली NCR में धुंध तो राजस्थान में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। जहां दिल्ली एनसीआर में कोहरा रहा तो वहीं राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम? आइए आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।

driving tips in fog winter driving tips car driving tips in cold know details

दिल्ली एनसीआर में कोहरा। (File Photo)

Weather Forecast : दिवाली बीतने के बाद भी ठंड ने अभी तक पूरी तरह से दस्तक नहीं दी। दिन में सर्दी का नामोनिशान नजर नहीं आता है, जबकि सुबह और रात में हल्की-हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होता है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को हल्का कोहरा था। कुछ राज्यों में तापमान में मामूली गिरावट आई। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 11 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसकी वजह से तमिलनाडु और केरल में 7 से 11 नवंबर के बीच भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो इन दोनों राज्यों में बादल बरस रहे हैं। चक्रवाती परिसंचरण का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देखने मिलेगा, जहां जमकर बारिश होगी।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में रहेगी धुंध

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-32 डिग्री और 15-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि कुछ स्थानों पर अधिकतम पारा सामान्य से 1-2 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन के समय धुंध की स्थिति रही और रात के समय हवा शांत रही। 8 से 10 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और सुबह-रात में धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और देश के अन्य हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री और मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अगले एक हफ्ते तक देश में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ