---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

नोएडा में BMW ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; नर्स समेत 2 लोगों की मौत, 3 घायल

BMW Hits E-Rickshaw in Noida: दिल्ली-NCR के दायरे में आने वाले नोएडा शहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। BMW कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी है। हादसे में मरने वाले लोगों में नर्स भी शामिल है। आइए जानते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

---विज्ञापन---

BMW Hits E-Rickshaw in Noida: दिल्ली शहर से सटे नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक BMW कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगामी कार्रवाई जारी है। इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आरोपी नशे में था या नहीं, इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:Air India की फ्लाइट में बम की अफवाह, टॉयलेट में टिशू पेपर पर मैसेज मिला, एक-एक कोने और सामान की चेकिंग

---विज्ञापन---

सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने हुआ हादसा

नोएडा पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 6 बजे के आसपास थाना सेक्टर-24 पुलिस को एक एक्सीडेंट के बारे में सूचना मिली। एक ई-रिक्शा (UP16 JT 4052) में ड्राइवर समेत 5 लोग सवार थे। वे सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहे थे कि सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार BMW (HR 26 EB 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

3 घायलों को निजी अस्पताल सेक्टर-110 में भर्ती कराया गया है। कार सवार शख्श तुषार नोएडा सेक्टर-41 का रहने वाला है। उसके साथ एक और युवक था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का एक साथी अमन सिसौदिया मौके से फरार हो गया है। उसके बारे में भी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:28 हफ्ते के भ्रूण को भी जीने का अधिकार है; पढ़ें गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

हादसे में मरने वालों में स्टाफ नर्स शामिल

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा पुत्र कदम रसूल उम्र 50 वर्ष, रश्मि स्टाफ नर्स मेट्रो हॉस्पिटल उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घायलों के नाम राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी गिझौड रिक्शा चालक उम्र 45 वर्ष, पवन उम्र 27 वर्ष और सूरज उम्र 20 वर्ष है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अरुणाचल प्रदेश में सेक्स रैकेट, 8 सरकारी अधिकारियों समेत 21 गिरफ्तार, बचाई गईं 5 नाबालिग लड़कियां

First published on: May 16, 2024 09:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola