दिल्ली-NCR के किस-किस स्कूल को मिली धमकी, देखें लिस्ट

Delhi NCR Private Schools Bomb Threat: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के करीब 100 स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि डॉग स्कवाड को साथ लेकर स्कूलों का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Delhi Private Schools Bomb Threat

स्कूल का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Delhi NCR Bomb Threat Schools List: दिल्ली-NCR में आज सुबह से दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि दिल्ली-NCR में आने वाले शहरों के करीब 100 प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ईमेल सर्कुलेट हुई है, जिसमें DPS स्कूलों समेत कई बड़े स्कूलों में बम इंप्लांट होने की सूचना थी। इतना ही नहीं दिल्ली-NCR के फायर ब्रिगेड दफ्तरों में भी फोन करके कहा गया कि सभी प्राइवेट स्कूलों में बम लगे हैं, जो कुछ ही मिनटों में फट जाएंगे।

विज्ञापन

धमकी से भरा ईमेल आने की खबर मिलते ही दिल्ली-NCR पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ता लेकर स्कूलों में पहुंची। बच्चों को घर भेज दिया गया। स्कूलों का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR के किस-किस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई‌?

विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा के इन स्कूलों में आया धमकी भरा ईमेल

  • DPS द्वारका, वसंत विहार, रोहिणी, नोएडा, नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा, मथुरा रोड, आरके पुरम, कैलाश, सेक्टर-122
  • मदर मैरी मयूर विहार
  • संस्कृति स्कूल, दिल्ली
  • एमिटी स्कूल, पुष्प विहार
  • आर्मी पब्लिक स्कूल
  • KP स्कूल ग्रेटर नोएडा
  • BGS इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-5 द्वारका
  • सेंट थॉमस स्कूल, सेक्टर-19, गोयला डेयरी
  • सचदेवा ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-18
  • MBS इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-11
  • गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, दिल्ली

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ