दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

IMD Heat Wave Alert : देश में एक बार फिर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। कई राज्य लू की चपेट में हैं। पारा में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते वेदर कैसा रहेगा? इसे लेकर आईएडी ने अलर्ट जारी किया है।

Heatwave Alert

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी।

Delhi-NCR Weather Update Today : देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ प्रदेशों में बारिश ने एंट्री मार दी है। दिल्ली एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाएं भी परेशान कर रही हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह राजधानी का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में इस हफ्ते पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन आज पारा 42 डिग्री रहने के आसार हैं। 17 मई को अधिकतम तापमान 2 डिग्री और बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि 18 मई को पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इसके बाद 19 मई को तापमान 44 डिग्री और 20-21 मई को 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 22 मई से लेकर 25 मई तक अधिकतम पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

आज का मौसम

विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आज आसमान साफ रहेगा। आईएमडी का कहना है कि प्रचंड गर्मी का एहसास होगा। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दोपहर के समय अधिक गर्मी पड़ेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बनी रहेगी हीटवेव की स्थिति

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, और गोवा में आज हीटवेव रहेगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में 19 मई तक गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

उत्तरी पश्चिम और पूर्वी भारत में हीटवेव, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश और दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। आंतरिक उत्तरी कर्नाटक में आज आंधी के साथ बादल बरस सकते हैं। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ