Delhi Fire: चांदनी चौक मार्केट में भीषण आग, 11 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका है काबू
Edited By Om Pratap

सांकेतिक फोटो।
Edited By Om Pratap

सांकेतिक फोटो।
Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार की दुकानों में गुरुवार शाम लगी भीषण आग शुक्रवार सुबह भी भड़कती रही। आज सुबह भी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर सुबह तक काबू पा लिया जाएगा।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज तड़के घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि जिस मुख्य इमारत में आग लगी थी वह धीरे-धीरे ढह रही थी क्योंकि दो मंजिलें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना गुरुवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

रात 9:19 बजे कॉल रिसीव की गई। दमकल विभाग ने पहले बताया था कि एक मानवरहित दमकलकर्मी सहित 30 से अधिक दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: