Delhi Today’s Chanakya Exit Poll : दिल्ली से AAP 'आउट' तो बीजेपी को प्रचंड बहुमत! देखें आंकड़े

Delhi Assembly Elections 2025 Today’s Chanakya Exit Poll : दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर आम आदमी से लेकर नेताओं के बीच यही चर्चा चल रही है। इस बीच एग्जिट पोल के आए रुझानों से किसी धड़कन बढ़ गई है तो किसी में खुशी की लहर है।

Delhi Today’s Chanakya Exit Poll

Delhi Today’s Chanakya Exit Poll

Delhi Assembly Elections 2025 Today’s Chanakya Exit Poll : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई। अब नेताओं और जनता की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। इससे पहले टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला और आप दिल्ली की सत्ता से आउट हो सकती है।

विज्ञापन

Today’s Chanakya के एग्जिट पोल की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आप से 8 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी को 49 प्रतिशत वोट तो आम आदमी पार्टी को 41 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। अन्य 10 प्रतिशत वोट झटक सकते हैं। हालांकि, सभी पार्टियों की वोटिंग प्रतिशत में 3 प्रतिशत का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में बीजेपी को प्रचंड बहुमत

विज्ञापन

टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। बीजेपी दिल्ली की 70 में से 51 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि आप के पाले में 19 सीटें ही आएंगी। इस आंकड़े के अनुसार, दोनों पार्टियों की 6 सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं।

विज्ञापन

देखें टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी BJP AAP  अन्य
Today’s Chanakya 51 19 0-3

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ