Delhi Axis My India Exit Poll: दिल्ली में 'झाड़ू' के बिखरे तिनके! 'कमल' खिलने की ओर, देखें 7 लोकसभा का हाल

Delhi Assembly Elections 2025 Axis My India Exit Poll : दिल्ली में आप चौका लगाएगी या बीजेपी की सरकार बनेगी या जनता कांग्रेस को मौका देगी? इसे लेकर सबकी निगाहें चुनावी परिणाम पर टिकी हैं। इससे पहले एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

Exit Poll 2025

Exit Poll 2025

Delhi Assembly Elections 2025 Axis My India Exit Poll : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब सबकी निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट आई, जिसमें दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी का अनुमान लगाया गया। Axis My India के एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए।

विज्ञापन

Axis My India के एग्जिट पोल ने कास्ट के अनुसार बताया कि किस पार्टी को किस जाति से कितना वोट मिला है। अगर कास्टवाइज वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 48 प्रतिशत, आप को 42 प्रतिशत, कांग्रेस को 7 प्रतिशत और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिले हैं। दिल्ली में मुस्लिम वोटर बंट गए। आम आदमी पार्टी को 74 और कांग्रेस 15 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले, जबकि बीजेपी को 5 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी मुस्लिम का साथ मिला। बीजेपी को सबसे ज्यादा ब्राह्मण और राजपूत का सपोर्ट मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ दिल्ली में AAP-BJP बराबरी पर

विज्ञापन

साउथ दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी-आप बराबरी पर है। दोनों पार्टियों को 5-5 सीटें मिलने का अनुमान है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है। भाजपा को 6 और आप को 4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चांदनी चौक में AAP को झटका

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा सीटें आती हैं, जहां आप को तगड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी के पाले में 7 सीटें आ सकती हैं, जबकि आप को 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। अगर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो 10 में 7 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहेगा और 3 सीटों पर AAP की जीत होने का अनुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईस्ट और वेस्ट दिल्ली में BJP की बढ़त

ईस्ट और वेस्ट दिल्ली में AAP को 2-2 और बीजेपी को 8-8 सीटें मिलने का अनुमान है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में आप को तगड़ा झटका लग सकता है। AAP को 1 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि 9 सीटों पर कमल खिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार?

विज्ञापन

Axis My India Exit Poll में दिल्ली में कलम खिलेगा। BJP को 45-55 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस 0-1 और अन्य 0-1 से सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ