Delhi AQI: 'यह प्रदूषण 10-15 सालों से…', दिल्ली में आज भी 439 पर पहुंचा AQI, बारिश को लेकर आया अपडेट

Delhi AQI: दिल्ली में 20 नवंबर को AQI गंभीर स्थिति में पहुंच गया. इस स्थिति में लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में जहरीली धुंध की चादर बिछी हुई देखी जा सकती है. जानिए आज आपके इलाके में AQI कितना है.

Delhi AQI

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोगों के लिए एक ही परेशानी है. वह परेशानी यहां की प्रदूषित हवा है. इस हवा का स्तर इतना गिर चुका है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. पिछले कुछ दिनों में AQI 300 के पार पहुंच रहा था. वहीं, आज यह 439 तक पहुंच गया है. ये गंभीर श्रेणी में आता है. हवा का ये स्तर आनंद विहार और उसके आसपास के इलाके में दर्ज किया गया है. हालांक, आने वाले समय में बारिश होने से इसमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है. जानिए आज कहां पर कितना AQI है.

आज कितना दर्ज किया गया AQI?

दिल्ली में आज भी आनंद विहार के आसपास आज सुबह जहरीली धुंध देखी गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI 420 दर्ज किया गया है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है. वहीं, पंजाबी बाग का भी कुछ ऐसा ही हाल है. यहां पर भी AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा, जो 439 तक पहुंच गया.

Advertisment

आज ITO में 405, वजीरपुर में 477, नोएडा में 403, IGI एयरपोर्ट में 373, गाजियाबाद में 427, ग्रेटर नोएडा में 395 और गुरुग्राम में 302 AQI दर्ज किया गया. ये आंकड़े दिन में फिर से बदल सकते हैं. इसके अलावा, दिल्ली में 19 नवंबर से 24 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है.

पंजाबी बाग में रहने वाले एक शख्स का कहना है कि ‘ये 10-15 सालों से चला आ रहा है. इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है. जब तक सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है, तब तक ऐसा ही रहेगा. दिल्ली में हर साल कम से कम 2 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि ‘जो प्रदूषण हमने फैलाया है, उसके बारे में हमें भी सोचना चाहिए.’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ