CM आतिशी के पेरेंट्स ने की अफजल गुरु को बचाने की कोशिश... Ramesh Bidhuri ने फिर दिया विवादित बयान

BJP Ramesh Bidhuri on CM Atishi Parents: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ramesh Bidhuri CM Atishi

BJP Ramesh Bidhuri on CM Atishi: दिल्ली में जब से विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ है, बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी तभी से लगातार सुर्खियों में हैं। कालाकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देने वाले रमेश बिधूड़ी अक्सर कोई न कोई बयान दे देते हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में उन्होंने फिर से सीएम आतिशी के माता-पिता पर निशाना साधा है।

रमेश बिधूड़ी ने लगाया आरोप

आज यानी बुधवार की सुबह सीएम आतिशी का जिक्र करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा कि उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश की थी। आतिशी के पेरेंट्स ने राष्ट्रपति से अफजल गुरु को फांसी न देने की अपील की थी।

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा?

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पेरेंट्स की मानसिकता भारत विरोधी है। उन्होंने देश की संसद पर हमला करने वाले आतंकी को बचाने की कोशिश की। आतिशी के पेरेंट्स ने राष्ट्रपति को खत लिखकर अफजल गुरु को फांसी न देने की गुहार लगाई थी। आतिशी की मां ने अफजल गुरु के लिए शोक सभा का आयोजन किया था।

पहले भी दिए विवादित बयान

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी ने विवादित बयान दिया है। दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले ही उन्होंने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए हैं। रोहिणी में एक रैली के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि सीएम आतिशी ने अपना पिता बदला है। इसे लेकर AAP बीजेपी पर हमलावर हो गई थी। इससे पहले रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की सड़कों की तुलना कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गालों से कर दी थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ