दिल्ली: स्टूडेंट के आत्महत्या मामले में 4 टीचर्स सस्पेंड, क्यों मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय छात्र ने उठाया था खौफनाक कदम?

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि ड्रामैटिक्स की कक्षा के दौरान शौर्य गिर गया था, जिसके बाद टीचर युक्ति महाजन ने उसका मजाक उड़ाया और कहा कि वह ‘ओवरऐक्टिंग’ कर रहा है.

Delhi News

Delhi Student Suicide: दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के 16 वर्षीय स्टूडेंट शौर्य पाटिल की आत्महत्या मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. घटना के दो दिन बाद स्कूल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर और तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. यह एक्शन उस FIR के आधार पर की गई है, जिसमें छात्र के पिता ने इन सभी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. प्रिंसिपल रॉबर्ट फर्नांडीस ने अपने पत्र में लिखा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद गंभीर आरोपों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

पिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप


आपको बता दें कि हेडमास्टर अपराजिता पाल और शिक्षक जूली वर्गीज, मनु कालरा और युक्ति अग्रवाल महाजन को जांच पूरी होने तक सस्पेंड रखने का आदेश जारी किया गया है. स्कूल प्रशासन ने आदेश में कहा कि ये सभी निलंबित टीचर जांच के दौरान हर समय मौजूद रहेंगे और स्कूल परिसर में बिना अनुमति प्रवेश या किसी से संपर्क नहीं कर सकते. गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर शौर्य ने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर जान दे दी थी.

विज्ञापन

शौर्य के पिता प्रदीप पाटिल का आरोप


शौर्य के पिता प्रदीप पाटिल ने एफआईआर में कहा कि स्कूल के हेडमास्टर और तीनों शिक्षक पिछले कुछ समय से बेटे को छोटी-छोटी बातों पर डांटते और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इंग्लिश की टीचर जूली वर्गीज पिछले चार दिनों से शौर्य को धमका रही थीं कि उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

क्लास में की गई शौर्य की इंसल्ट?


एफआईआर में यह भी कहा गया है कि ड्रामैटिक्स की कक्षा के दौरान शौर्य गिर गया था, जिसके बाद टीचर युक्ति महाजन ने उसका मजाक उड़ाया और कहा कि वह ‘ओवरऐक्टिंग’ कर रहा है. उसे इतनी डांट पड़ी कि वह रोने लगा. आरोप है कि शिक्षिका ने बेरुखे अंदाज में कहा कि ‘रोने से कुछ नहीं होगा.’ उसी वक्त क्लास की हेडमास्टर अपराजिता पाल भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई दखल नहीं दिया.

सुसाइड नोट में शौर्य ने क्या लिखा?


शौर्य ने आत्महत्या से पहले अपनी आखिरी चिट्ठी में मां से माफी मांगते हुए लिखा, ‘सॉरी मम्मी, मैंने आपका कई बार दिल तोड़ा, अब आखिरी बार तोड़ रहा हूं… स्कूल की टीचर्स ही ऐसी हैं, क्या कहूं.’ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्कूल प्रशासन ने भी कहा है कि वे पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ