1995 का वो मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, जब जमीन पर बैठे थे मोदी; इस वक्त क्यों वायरल हो रही ये तस्वीर?

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पटना में आज हुए भव्य कार्यक्रम की तस्वीरों के बीच एक और बेहद पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

image_aac83a

PM Modi Rare Viral Photo: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पटना में आज हुए भव्य कार्यक्रम की तस्वीरों के बीच एक और बेहद पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

इस तस्वीर 1995 में गुजरात के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह की बताई जा रही है. तस्वीर में तमाम वरिष्ठ नेताओं की पहली पंक्ति के सामने जमीन पर बैठे एक साधारण से कार्यकर्ता को भी देखा जा सकता है. ये साधारण इंसान कोई और नहीं बल्कि इस समय के सबसे चर्चित नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत की चर्चा के बीच ये पुरानी तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस तस्वीर में दिख रही सादगी को लोकतंत्र का प्रतीक मान रहे हैं.

विज्ञापन

पीएम मोदी की तस्वीर में दिख रही सादगी

इस तस्वीर में पीएम मोदी बिल्कुल अलग और बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. ये पीएम मोदी का एक ऐसा रूप है जो उनकी राजनीतिक यात्रा की जड़ों की याद भी दिला रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉम इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये तस्वीर 1995 में गुजरात में हुए शपथग्रहण समारोह की है, जब केशूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस दौरान समारोह में लालकृष्ण आडवाणी और प्रमोद महाजन जैसी हस्तियां कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके सामने नीचे बिछी दरी पर बैठा एक साधारण सा पार्टी कार्यकर्ता आज दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं की लिस्ट में गिना जाता है. यह तस्वीर बताती है कि भारतीय लोकतंत्र में एक आम कार्यकर्ता भी अपने कर्म, संगठन और जनता के विश्वास के भरोसे से देश का नेतृत्व कर सकता है.

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Dr Jai Rohani (@drjairohani)

बिहार चुनाव की जीत के बीच क्यों वायरल हो रही ये तस्वीर?

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 202 सीटें मिली. जिसमें भाजपा को 89 और जेडीयू के खाते में 85, LJP(R) के खाते में 19, हम को 5 सीटें और RLM को 4 सीटें मिलीं. बिहार में NDA की इस ऐतिहासिक जीत का कारण राजनीतिक विश्लेशक पीएम मोदी को मान रहे हैं. उनका कहना है कि बिहार में NDA की रणनीति और ऊर्जा का केंद्र पीएम मोदी रहे और इसी संदर्भ में लोगों द्वारा 1995 की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ