दिल्ली में 828 फ्लैट्स के लिए बुकिंग कब तक? देखें प्राधिकरण का अपडेट

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबका घर आवास योजना के तहत नए फ्लैट्स जोड़े हैं। इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग शुरू होने वाली है। बुकिंग की शुरुआत के साथ लास्ट डेट भी इसी महीने रखी गई है। अगर आप भी स्कीम के तहत फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो जल्दी कर लें।

DDA Flats Scheme 2025

DDA Flats Scheme 2025: होली के शुभ अवसर पर अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं, तो DDA एक और मौका दे रहा है। नए साल पर दिल्ली प्राधिकरण ने तीन नई स्कीम निकाली थीं, जिनमें से एक सबका घर आवास योजना है। इस स्कीम के तहत किफायती कीमत पर फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने फ्लैट्स की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। अगर आप भी इस स्कीम के तहत फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द बुकिंग कर लें। जनवरी से शुरू हुई स्कीम के लिए इसी महीने बुकिंग बंद कर दी जाएगी।

18 मार्च से बुकिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को सबका घर आवास योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए। अभी तक इस स्कीम में दो बार फ्लैटों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। 10 मार्च को प्राधिकरण ने दो लेकेशन पर 828 नए फ्लैटों को जोड़ा। हालांकि, अभी तक इनके लिए बुकिंग शुरू नहीं की गई है, इसके लिए 18 मार्च 2025 की तारीख तय की गई है।

DDA की अन्य दो स्कीम के लिए भी बुकिंग की जा रही है। जिनकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। चूंकि यह नए फ्लैट्स भी उनमें से ही एक स्कीम का हिस्सा हैं। इन नए फ्लैट्स की बुकिंग की तारीख भी 31 मार्च ही रहेगी।

कहां पर निकाले गए नए फ्लैट?

प्राधिकरण ने कुल 828 फ्लैट्स निकाले हैं, जिसमें से सिरसपुर में 624 और लोकनायकपुरम में 204 हैं। यह सभी फ्लैट्स लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्ग के लिए हैं। सिरसपुर वाले फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये है। वहीं, लोकनायकपुरम के फ्लैट्स की कीमत 20 से 21 लाख रुपये है। सबका घर आवास योजान में लोगों की रुचि इसलिए भी बढ़ रही हैं, क्योंकि इसके तहत 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। दो बार इनकी संख्या बढ़ने के बाद अब इस स्कीम में कुल 9138 फ्लैट्स बिक्री के लिए तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ