Corona से निपटने के लिए हम कितने तैयार? देशभर के Covid अस्पतालों में मॉक ड्रिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

mock drills
विज्ञापन

Mock Drills For Covid: चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर भारत की नजरें हैं। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कोरोना से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं, इसे देखने के लिए देशभर के कोरोना अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1607600390337613824

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सफदरजंग अस्पताल में तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश में कोरोना के नए मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। पीएम मोदी ने हमें सावधान रहने के लिए कहा है। सरकार भी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को उचित इलाज मिले यह सुनिश्चित करने के लिए आज देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1607596486455619584

विज्ञापन

बता दें कि मॉक ड्रिल को लेकर दो दिन पहले जानकारी दी गई थी। 24 दिसंबर को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से एक पत्र लिखकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों से कहा गया था कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए जाएं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1607599531507732480

मंत्रालय ने कहा था कि 27 दिसंबर 2022 को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आइसोलेशन, ऑक्सीजन की उपलब्धता और आईसीयू बेड समेत बिस्तर क्षमता पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ